//# Adsense Code Here #//
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र पर भी
मुख्यमंत्री द्वारा कोई कार्रवाही नहीं की गई है। अभिभावक एकता मंच ने
चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में इस पर कार्रवाही नहीं की गई तो वे
प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हे बतायेगें कि हरियाणा भाजपा शासित सरकार किस
प्रकार उनके पत्र को ही नकार रही है। उन्होने निजी स्कूलों की मनमानी के
खिलाफ पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन चलाने की भी चेतावनी दी। यह चेतावनी
हरियाणा अभिभावक एकता मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा ने एपीजे स्कूल
पैरेन्टस ऐसोसियेशन की एक बैठक में दी। उन्होने कहा कि मंडल कमीशन ने
फरीदाबाद के सात निजी स्कूलों का आडिट कराने का आदेश दिया है। यह आडिट ठीक
हो, इसके लिए अभिभावक इस पर नजर रखें।
ए पीजे स्कूल पेरेन्टस ऐसोसियेशन की बैठक में स्कूल द्वारा शिक्षा नियमावली और सरकार की हिदायतों का पालन न करने और अभिभावकों को सरकारी आदेश की जानकारी न होने का बहाना बनाकर उनसे फीस के नाम पर मोटी रकम वसूलने का मामला छाया रहा। जिसमें अनेक अभिभावकों ने स्कूल की ओर से आ रही परेशानियों से मंच के पदाधिकारियों को अवगत कराया।

No comments :