HEADLINES


More

पल्ला में कश्मीरी युवा पंडितों को प्रोत्साहित करने के लिए क्रिकेट मैच

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 2 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
लपत में किया गया है। इस आयोजन में मिल्चार संस्कार, व्येस्था, सीसीई और वर्षा क्रिकेट एकादमी की टीम भाग ले रही हैं। मुख्यअतिथी इनेलो तिगांव शहरी हल्का अध्यक्ष रविंद्र पाराशर ने खिलाडिय़ों की हौंसला अफजाई की और उन्हें आर्शीवाद दिया। श्री पाराशर ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से प्रोत्साहन सराहनीय कार्य है। अन्य संस्थाओं को भी इस तरह के आयोजन करने चाहिए जिससे आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बढे।
पल्ला स्थित तरूण निकेतन स्कूल के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्यउद्ेश्य कश्मीरी युवा पंडितों को प्रोत्साहित करना है। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए छात्र नेता प्रीतम कुमार ने बताया कि यह आयोजन हर रविवार को चार मैच खेले जाएंगें, टी-20  क्रिकेट टूर्नामेंट में दर्जनभर टीमों के सैंकडों खिलाडी भाग ले रहे हैं। आज उद्घाटन समारोह के मुख्यअतिथी इनेलो तिगांव शहरी हल्का अध्यक्ष रविंद्र पाराशर एडवोकेट थे। श्री प्रीतम ने बताया कि आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के लिए किया गया है। इस आयोजन में मुख्यरूप से प्रीतम कुमार, देवेंद्र शर्मा, तरूण सिंह, अनुज भाटी, दीपक शर्मा, कैलाश भंडारी, सचिन, आदित्य, मोहित का सहयोग सराहनीय रहा है।

No comments :

Leave a Reply