HEADLINES


More

अंगदान करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बनी 3 साल की अंजना

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 2 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
तीन साल की अंजना राज्य की सबसे कम उम्र की अंग दान करने वाली लड़की बन गई है। अंजना को गुरुवार को एसएटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को डॉक्टर्स ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद अंजना की दो किडनियां, लिवर और कॉर्निया दान किए गए। अंजना का लिवर और किडनी केरल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सायेंस में भर्ती पांच साल के एक लड़के को दी गईं।

अंजना के अंग रविवार की रात ढाई बजे केआईएमएस हॉस्पिटल भेजे गए जहां पांच साल के बच्चे की सर्जरी की गई। डॉक्टर्स के मुताबिक लड़के की हालत के बारे में शाम तक ही कुछ कहा जा सकेगा। इससे पहले गुरुवार को अंजना घर में खेलते समय गिर गई थी, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। उसके सिर में चोट लगी थी। डॉक्टर्स ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा सके।

इसके बाद डॉक्टर्स ने अंजना के परिवार वालों से उसे अंगों को दान करने का आग्रह किया। रिश्तेदारों की आपत्ति के बावजूद अंजना के माता-पिता ने डॉक्टर्स की बात मान ली। तुरंत ही इस बात की सूचना राज्य सरकार के केरल नेटवर्क ऑफ ऑर्गन शेयरिंग को भेजी गई। इसके बाद केआईएमएस से संपर्क स्थापित कर लड़के की जान बचाई गई। बाद में अंजना की डेड बॉडी उसके माता-पिता को सौंप दी गई।

No comments :

Leave a Reply