HEADLINES


More

छात्रों से भरा ऑटो चिमटा टूटने से पलटा - हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत और दो छात्र घायल !

Posted by : pramod goyal on : Monday, 3 August 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के बाटा पुल पर आज स्कूली छात्रों से भरा ऑटो चिमटा टूटने से पलट गया और इस हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी और दो छात्र घायल हो गए जिनमे से एक छात्र के कंधे की हड्डी टूट गयी पुलिस के अनुसार ऑटो ओवरलोड था और उसमे दस से बाहरा बच्चे सवार थे। मृतक छात्र हितेश नोवी क्लास का छात्र था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ,

 घर से बैग उठाकर और लंच पैक करवा कर स्कूल जाने के लिए ऑटो में सवार हो घर से निकले इन बच्चो को क्या मालूम था की आज वो एक दर्दनाक हादसे का शिकार होने वाले है दरअसल ये बच्चे सेक्टर सात स्तिथ सेंट जान स्कूल में पढ़ते थे आज सुबह जब बच्चो  से भरा ओवरलोड ऑटो बाटा पुल पर पहुंचा तो उसका चिमटा टूट गया और ऑटो पलट गया जिसके नीचे दबकर हितेश की मौत हो गयी जितेश नौवी कक्षा का छात्र था. वहीँ इस दुर्घटना में एक छात्रा का कंधा टूट गया जबकि दूसरा छात्र जख्मी हो गया. घायल छात्रा के पिता ने बताया की जब उन्हें हादसे की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सभी पैरंट्स अपने बच्चो को ले जा चुके थे उन्होंने बताया की इस हादसे में जहाँ एक छात्र की मौत हुई है वहीँ उनकी ग्यारवी कक्षा में पढ़ने वाले बेटी का कंधा टूट गया है.

No comments :

Leave a Reply