HEADLINES


More

कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने सुमित गौड ने बताया खट्टर सरकार को खटारा सरकार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 18 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
प्रदेश कांग्रेस के नविनियुक्त सचिव सुमित गौड ने राज्य की खट्टर सरकार को खटारा सरकार बताते हुए कहा कि वे फरीदाबाद के सभी कांग्रेस पदाधिकारी और पूर्व विधायकों को साथ लेकर जनता के बीच जायेगें और उनकी समस्याओं को जोर-शोर से उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा बनाई गई नई कार्यकारणी में फरीदाबाद से सुमित गौड को प्रदेश सचिव बनाया गया गया है। सुमित गौड ने पत्रकार वार्ता में स्पष्ट कहा कि वे सभी कांग्रेसियों को एक साथ लेकर जन समस्याओं को उठाने में कोई कसर बाकी नहीं छोडेंगें। उन्होने कहा कि प्रदेश में जब से खट्टर सरकार बनी है, हालात बहुत खराब हो गए है। सड़के ं टूटी पड़ी और बरसात का पानी पूरे शहर में कई-कई फुट जमा है। वे कांग्रेस द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभायेगें और कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पंहुचाने के साथ-साथ जन समस्याओं के निवारण के लिए सड़कों पर संघर्ष करेगें।

No comments :

Leave a Reply