HEADLINES


More

सुप्रीम कोर्ट को चिट्ठी लिखकर बम से उड़ाने की धमकी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 18 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


भारत की सबसे बड़ी अदालत को किसी ने बम से उड़ा देने की धमकी दी है। न्यूज चैनल एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट को एक अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए यह धमकी दी है। चैनल ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट को यह ई-मेल पिछले हफ्ते मिला है और इसके बाद से ही कोर्ट में सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के ही जस्टिस दीपक मिश्र को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी थी। जस्टिस मिश्र 1993 के सिलसिलेवार मुंबई बम ब्लास्ट केस पर आखिरी फैसला सुनाने वाले पैनल के मेंबर थे। जस्टिस मिश्र की अगुवाई वाली बेंच ने आखिरी घड़ियों में 30 जुलाई को याकूब की फांसी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

No comments :

Leave a Reply