HEADLINES


More

सीपीएस सीमा त्रीखा ने मिशन जागृति के साथ पौधा लगाकर की पर्यावरण भागेदारी की शुरूआत

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 18 August 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
बडखल विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रीखा ने मिशन जागृति संस्था के साथ मिलकर बीके चौक के सैन्ट्रल व्रिज पर पौधा लगाकर पर्यावरण भागेदारी की शुरूआत की। संस्था का उदेश्य सड़क के बीचों बीच बनी पटरी पर पौधा लगाकर शहर को सुन्दर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी है।
पर्यावरण भागेदारी का जिम्मा संभालने वाली संस्था मिशन जागृति के बेनर तले शहर की सड़कों के बीचों-बीच पौधे लगाकर शहर को सुन्दर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत सीपीएस सीमा त्रीखा ने स्वयं पौधा लगाकर की। मिशन जागृति के इस अभियान का कारगर बताते हुए सीपीएस सीमा त्रीखा ने कहा कि इस क्रम में पहले बीके चौक से हार्डवेयर चौक तक सड़क के बीचों बीच पौधे लगाये जा रहे है। जिससे शहर की सुन्दर बढ़ेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित होगा। पौधे लगाने के साथ-साथ नगर निगम के सहयोग से उनकी सुरक्षा भी संस्था के पदाधिकारी करेंगें। उन्होने माना कि शहर की सड़कों की हालत बहुत खराब है और जलभराव के कारण हादसे होते है। सीमा ने कहा कि बरसात का सीजन समाप्त होते ही सड़कों की मुरम्मत और पानी निकासी के उपायों पर ध्यान दिया जायेगा।

No comments :

Leave a Reply