HEADLINES


More

नई उद्योग नीति से उद्योगपतियों को हजारों उम्मीदें, जमीनी स्तर पर लागू होने का इंतजार।

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 5 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में नई औघोगिक नीति का एलान होने वाला है इसको लेकर शहर के उद्योगपति खासे उत्साहित  नजर आ रहे हैं, इतना ही नहीं पिछली सरकारों की अपेक्षा नई सरकार की नई उद्योग नीति से खासी उम्मीदें लगाये हुए बैठे है, और उन्हें इंतजार है तो उस पल का जिस दिन नई उद्योग नीति की घोषणा होगी, और आशा है कि  सरकार उद्योगपतियों के लिये नई उद्योग नीति में कई नये तोहफे  देगी।
फरीदाबाद शहर को प्राचीन समय से ही औद्योगिक नगरी का दर्जा दिया हुआ इस शहर की पहचान एशिया में उद्योग के मामले में नम्बर एक पर होती रही है, एक बार यहां उद्योगपतियों को देश विदेश में अपनी पहचान बरकरार रखने के लिये सरकार द्वारा जल्द ही लागू की जाने वाली नई उद्याोग नीति का इंतजार है इतना ही नहीं पिछले कुछ सालों में शहर के अंदर आईएमटी ने उद्योगपतियों को एक नई जान देने का काम किया है उद्योगपतियों को आईएमटी में स्थापित होने वाली कम्पनियों से अपने रोजगार का बढावा देने का एक सुनहरा अवसर मिलने वाला है।

No comments :

Leave a Reply