HEADLINES


More

बदमाशों ने दिन दिहाडे पशु व्यापारियों से 85 हजार रूपये लूटे

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 4 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
सुनपेड़़ गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने दिन दिहाडे एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए पशु व्यापारियों से 85 हजार रूपये लूट लिए। यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों व्यापारी बाईक पर सवार होकर घर से गांवो की तरफ पशु खरदीदने के लिए जा रहे थे। तभी दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर चाकुओं से वारकर 85 हजार रूपये लूट लिए। बदमाशों ने व्यापारियों को पिस्तौल भी दिखाई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली गई। वहीं घटना की सुचना पर पुलिस और सीआईए की टीम तुरंत ज़ांच करने में जुट गई है। घटना के बाद व्यापारियों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया।

  सुनपेड़ गांव के समीप यह वारदात हुई। वारदात का शिकार हुए दोनो व्यापारियों का नाम जाकिर और फतेह मोहम्मद है और दोनो ंकी गांव खंदावली के रहने वाले हैँ। ये दोनो भैसों को खरीदने व बेचने का कारोबार करते है। मंगलवार दोपहर जाकिर और फतेह मोहम्मद अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर घर से कहीं व्यापार करने जा रहे थे । तभी इन दोनो व्यापारियों को दो बाईक सवारो नें (जिनकी बाईक बिना नम्बर की थी)ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन जब ये दोनो नही रूके तो बदमाशों ने इन्हे पिस्तौल दिखाई, जिससे डर के मारे ये वहीं रूक गये, रूकने के बाद दोनों बदमाशों ने तो पहले इन्हे बहुत पीटा और फिर चाकू मारकर  85 हजार रूपये लूट लिए।

No comments :

Leave a Reply