//# Adsense Code Here #//
प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने जहाँ पूरे देश में स्वच्छ भारत की मुहीम
चलायी हुई है वहीँ सरकार के आला अफसर इस मुहीम को पलीता लगाने में कोई कसर
नहीं छोड़ रहे है. यह तो वही कहावत हुई कि दिया तले अंधकार। ताजा मामला फरीदाबाद के लघुसचिवालय का है जहाँ सरेआम
गंदगी के ढेर लगे हुए है हालांकि डिप्टी कमिश्नर से लेकर जिले के तमाम
आलाधिकारीयो के कार्यालय यहाँ पर है लेकिन इन अधिकारियों की नाक के नीचे
लघुसचिवालय के प्रांगण में गंदगी के बड़े - बड़े ढेर लगे हुए है लेकिन इन
अधिकारियों को स्वच्छ भारत की मुहीम से कुछ लेना देना नहीं है. लघुसचिवालय
में आने वाले लोग हर रोज इस गंदगी को देखकर तौबा करते है लेकिन AC कमरो में
बैठने वाले अधिकारियों को क्या फर्क पड़ता है.
दिखाई दे रही यह तस्वीर किसी स्लम क्षेत्र की नहीं बल्कि लघुसचिवालय
के प्रांगण की है जहाँ कूड़ेदान तो रखे हुए है पर वह सिर्फ दिखावा मात्र है
यह कूड़ा कूड़ेदान में न होकर पूरे प्रांगण में फैला हुआ है वहीँ दूसरी तरफ
आप देश के सबसे ऊँचे तिरंगे को भी देख पा रहे है और लगता है शायद यह तिरंगा
भी पूछ रहा है की क्या यही है स्वच्छ भारत है । दरअसल लघुसचिवालय के प्रागण
में जिले के तमाम आलाधिकारियों के दफ्तर है लेकिन वह भी आँख मूँद कर यहाँ
से निकालकर अपने AC कमरो में जाकर बैठ जाते है. साफ़ जाहिर है की डीसी जैसे
अधिकारी भी जब स्वच्छ भारत की इस मुहीम हो पलीता लगा रहे है तो आम नागरिक
पर इस अभियान का क्या असर होगा। लघुसचिवालय की बगल में जिला न्यायालय के
वकील और यहाँ आने वाले लोगो ने बताया की यहाँ हर वक्त इसी तरह कूड़ा फैला
रहता है कई कई दिन तक सफाई कर्मचारी नहीं आते लेकिन उन्हें पूछने वाला कोई
नहीं यहाँ कूड़ेदान तो है लेकिन कूड़ा कूड़ेदान में नहीं बल्कि बाहर फैला हुआ
है.

No comments :