HEADLINES


More

जश्न-ए-आजादी पर इस बार मुंह मीठा नहीं कराएंगे भारत-पाक

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 13 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व द्वारा भले ही बातचीत के प्रयास किए जा रहे हों, लेकिन सीमा पर तैनात बीएसएफ ने तय किया है कि वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न तो पाक रेंजर्स को मिठाई देगी और न ही लेगी । परंपरा से हट कर बीएसएफ ने यह फैसला लिया है कि 14 अगस्त को पाक के आजादी दिवस पर वह रेंजर्स को कोई मिठाई और गिफ्ट नहीं देगी। इसके अलावा उनसे किसी प्रकार का गिफ्ट स्वीकार भी नहीं किया जाएगा।

दोनों देशों के सुरक्षाबलों के बीच वाघा सीमा पर स्वतंत्रता दिवस के अलावा ईद और दिवाली जैसे पर्वों पर भी मिठाई का आदान-प्रदान किया जाता रहा है। इस बार बीएसएफ ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने हुए आतंकी हमलों का विरोध जताते हुए इस परंपरा को तोड़ते हुए पाक को उसी के अंदाज में जवाब देने का फैसला लिया है।

No comments :

Leave a Reply