//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद नगर निगम की बल्लभगढ़ जोन की संयुक्त आयुक्त मनदीप कौर ने शहरवासियों से अपने घरों व दुकानों का कूड़ा बाहर फैंकने की बजाए कूड़ादानों में डालने, नालियों व नालों में पालीथीन, प्लास्टिक या किसी भी प्रकार के पदार्थ न डालने की अपील की है। उन्होंने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि नगर निगम की ओर से शहर को साफ सुथरा रखने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे, लेकिन जनता व सफाई से जुड़े कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग के बिना इसमें पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त करना मुमकिन नहीं होगा। श्रीमती मनदीप कौर ने सफाई से जुड़े सभी कर्मचारियों को भी शहर को स्वच्छ रखने की खातिर अपनी डयूटी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने का आह्वान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा, जबकि अपनी डयूटी में लापरवाही या डयूटी पर अनुपस्थित पाये जाने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी।
संयुक्त आयुक्त ने शहर की जनता से भी अपील की है कि वे निगम से सम्बन्धित अपने करों का भुगतान समय पर जमा करवायें। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार की नीति के तहत सम्पति कर का भुगतान करने वाले करदाताओं को करों में छूट दी जा रही है, जिसका नागरिकों को अवश्य ही लाभ उठाना चाहिये।

No comments :