//# Adsense Code Here #//
कहते हैं कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते, बल्कि मेहनत से आते हैं, लेकिन मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास जब लोगों ने समुद्र में हजार के नोट तैरते देखे तो हलचल मच गई ।
हर कोई समुद्र मंथन कर नोटों के हथियाने का प्रयास में था, जिन लोगों को
तैरना आता था, वह पानी में कूद गए और शाम तक नोटों को तलाशते रहे।
मिडडे की रिपोर्ट के मुताबिक समुद्र के पानी में लोगों को शाम तक कुल तीन लाख रुपये मिल चुके थे। नोट निकालने के लिए लोग इस कदर उत्साहित थे कि जान की परवाह न करते हुए गहरे पानी में तैरने को तैयार थे। पुलिस ने खबर लगते ही मौके पर पहुंच लोगों को गहरे पानी में न जाने की सलाह दी। स्थानीय लोगों में इन नोटों को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि यह नोट संभवत: किसी व्यक्ति ने अराजक तत्वों से घिरने के बाद समुद्र में फेंक दिए थे। वहीं, कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में तैर रहे यह नोट माला के भी हो सकते हैं, जो धार्मिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल की जाती हैं।

No comments :