//# Adsense Code Here #//
बम-बम भोले के
जयकारों के बीच कावडियों ने मंदिरों में शिवलिंग पर हरिद्वार से लाया हुआ
गंगाजल चढ़ाया। फरीदाबाद के माता वैष्णों देवी मंदिर में शिवकावड संघ के
सदस्य कावडियें भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक कर स्वयं को आनंददित महसूस
कर रहे है। आज सुब्ह से मंदिरों में कावडियो व दूसरे लोगों द्वारा शिवलिंग
पर जल चढ़ाने के लिए तांता लगा रहा। हरिद्वार और गौमुख से लाए गए गंगाजल को
शिव भक्त आज शिव रात्री के दिन ही शिवलिंग पर अर्पित करते है। जिससे उनकी
सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

No comments :