HEADLINES


More

पुलिस को देखकर भागे, कुएं में गिरकर मरे

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 12 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
एक गलतफहमी की वजह से किसी की जान भी जा सकती है। उदयपुर में हुई इस घटना में कुछ ऐसा ही हुआ। भीचीवाड़ा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले फलमादा गांव के तीन लड़के रात में बाइक पर घूम रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपने पीछे पुलिस की एक टीम देखी और घबरा गए। लड़कों ने बाइक वहीं छोड़ दी और भागना शुरू कर दिया। खेतों के बीच अंधेरे में भागते-भागते दो लड़के एक खुले हुए कुएं में गिर गए। कुएं में डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गई।

इस घटना के बाद सैकड़ों की तादाद में गांववाले पुलिस थाने के सामने इकट्ठा होकर कई घंटे प्रदर्शन करते रहे। दोनों लड़कों के शव सुबह कुएं से निकाले गए। लड़कों के परिजन ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्हें लड़कों की मौत में किसी साजिश का आशंका है।

राजेंद्र, जीतेंद्र और जीतेंद्र नाम के ये दोनों लड़के रात में तीन बजे घूमने निकले थे। संदिग्ध दिखने पर पुलिस की एक टीम ने इनका पीछा किया, जिससे ये डर गए और भागने लगे। आखिर में दोनों ऐसी जगह पहुंचे जहां से बाइक आगे नहीं ले जाई सकती थी तो दोनों बाइक छोड़ कर खेत में पैदल भागने लगे।

इनमें से एक जीतेंद्र खेत में छिप गया, जबकि बाकी दोनों लड़के कुएं में गिर गए। सुबह पुलिस कुएं के पास पहुंची और लाश बाहर निकलवाई। परिजन के साथ-साथ गांववालों का भी आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि साजिश है। परिवार का यह भी कहना है कि कुआं इतना भी गहरा नहीं है कि कोई व्यस्क उसमें डूब जाए।

No comments :

Leave a Reply