//# Adsense Code Here #//
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तवर ने राज्य की भाजपा सरकार
पर ज्वलंत समस्याओ की अनदेखी कर कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्यो श्रेय
लेने का आरोप लगते हुए कहा की प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से अभी मोह
भंग हो चुका है आलम यह है की अगर आज चुनाव होते है तो भाजपा का नामो निशान
भी नहीं रहेगा। उन्होंने इनेलो को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा की इनेलो
ने कभी भी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज नहीं उठायी है. अशोक तवर ने
गुड़गांव को स्मार्ट सिटी बनाने की पैरवी पर स्पष्टीकरण दिया की फरीदाबाद तो
पहले से ही, स्मार्ट सिटी बनने की दौड़ में है लेकिन जिस तरह दुसरे जिलो को
मापदंड दरकिनार करके इसमें शामिल किया गया है इससे साफ़ ज़ाहिर होता है की
सरकार भेदभाव और क्षेत्रवाद की भी राजनीती कर रही है. उनका इशारा करनाल को
स्मार्ट सिटी के लिए चुनने की और था. अशोक तवर आज यहाँ मुजेसर में आयोजित
कार्यकर्म के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तवर ने बीजेपी सरकार पर ज्वलंत समस्याओ की अनदेखी करने का आरोप लगते हुए कहा की सरकार केवल कांग्रेस शासन में हुए विकास कार्यो का श्रेय लेने में लगी हुई है. सरकार ने हरियाणा को धरना प्रदर्शनों की राजधानी बना दिया है. आज मजदूर , किसान , व्यापारी और कर्मचारी सभी सड़को पर है. जाट आरक्षण पर सांसद राजकुमार सैनी के ब्यान पर उन्होंने कहा की बीजेपी के नेता अलग अलग राग आलाप रहे है. चुनाव से पूर्व किये गए किसी भी वायदे को सरकार ने पूरा नहीं किया है. पंचायत और निगम चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़ने के मामले पर तंवर ने कहा की सभी विकल्प खुले है. कार्यकर्ताओ से इसके लिए फीड बेक लिया जा रहा है. कांग्रेस में गुटबाज़ी को नकारते हुए उन्होंने कहा की सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हुए है.

गुड़गांव को स्मार्ट सिटी बनने की वकालत करने पर उन्होंने साफ़ किया
की फरीदाबाद तो इसके लिए पहले से ही मजबूत दावेदार है लेकिन दुसरे मजबूत
दावेदारों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। सरकार ने जिस तरह मापदंडो को तोड़
मरोड़कर क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया है उससे साफ़ हो गया है की मुख्यमंत्री
क्षेत्रवाद की राजनीती कर रहे है. तंवर का इशारा करनाल जिले की और था.

No comments :