HEADLINES


More

2 सितम्बर के राष्ट्रव्यापी बंद को सफल बनाने में जुटी कर्मचारी यूनियने, फरीदाबाद में हुआ प्रदेश स्तरीय कर्मचारी कन्वैंशन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 10 August 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
केन्द्र और राज्य सरकार की वायदा खिलाफ व कर्मचारी-मजदूर विरोधी नीतियों के विरोघ में दो सितम्बर को ज्वाइंट ट्रैड यूनियन व कर्मचारी संगठनों के आहवाहन पर होने वाले राष्ट्रव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए कर्मचारी संगठनों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में फरीदाबाद में सर्वकर्मचारी संघ से जुडी कर्मचारी यूनियनों की बैठक हुई। जिसमें आल इंडिया ट्रेड यूनियन के महासचिव ए श्रीकुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। कर्मचारी नेताओ का दावा है कि दो सितम्बर को पूरे राज्य का चक्का जाम रहेगा। इस हड़ताल में उनके साथ विश्वविधालय व दूसरें विभागों के कर्मचारी भी शामिल होगें। 

  वीयों- एक- केन्द्र व राज्य सरकार की कर्मचारी-मजदूर विरोधी नीतियों से गुस्साए कर्मचारी संगठनों ने मिलकर दो सितम्बर को एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। पूरे प्रदेश में कर्मचारियों को हड़ताल के लिए जागृत करने के लिए जगह-जगह कन्वैंशन की जा रही है। इस कड़ी में आज फरीदाबाद में कर्मचारियों की संयुक्त बैठक हुई और सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में हड़ताल को सफल बनाने का प्रण लिया।

No comments :

Leave a Reply