HEADLINES


More

गाव के पांच नशेड़ी युवको ने डंडो से पीट पीट कर ली युवक की जान !

Posted by : pramod goyal on : Monday, 10 August 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के गाव हीरापुर में उस समय दहशत फ़ैल गयी जब पांच नशेड़ियों ने गाव के ही युवक उमेश की पीट-पीट कर ह्त्या कर दी. नशेड़ियों के इस गिरोह से गाव के लोग पहले से ही परेशान थे जिसके चलते उमेश की ह्त्या कर दी गयी. पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी खोज शुरू कर दी है. 
 दो बच्चो का पिता और बॉक्सर के नाम से मशहूर उमेश को क्या पता था की नशेड़ियों का यह गिरोह आखिर उसकी जान  ले लेगा। विरोध करने पर नशेड़ियों ने कई बार उमेश और उसके भाई को चेतावनी दी थी की वह उनके बीच में न आये नहीं तो अंजाम बुरा होगा। मृतक उमेश के भाई की माने तो नरवीर और उसके भतीजे उमेश की बाइक मांगकर ले गए थे लेकिन साय तक उन्होंने बाइक वापिस नहीं की. इस बीच उमेश के मोबाइल पर कई बार फोन आये की अगर बाइक चाहिए तो गाव के बाहर जंगल में आ जाए. उमेश जब बाइक लेने वहां पंहुचा तो पहले  से ही योजना बनाकर बैठे पांच लोगो ने उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी. वह और उसके चाचा का लड़का जब मौके पर पहुंचे तो उमेश अचेत अवस्था में था जिसे हस्पताल में ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments :

Leave a Reply