HEADLINES


More

राहुल द्रविड़ के बेटे भी दिखा रहे क्रिकेट का हुनर

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 17 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

रोहन गावस्कर और अर्जुन तेंडुलकर को तो हम अच्छे से जानते ही हैं। अर्जुन जहां सचिन तेंडुलकर के बेटे हैं वहीं रोहन, सुनील गावस्कर के। महान क्रिकेट प्लेयर्स के खिलाड़ी बच्चों की फेहरिस्त में एक साथ दो नाम और जुड़े चुके हैं।

इंडियन क्रिकेट टीम की 'वॉल' रहे राहुल द्रविड़ के दोनों बेटों ने क्रिकेट मैदान पर अपने गुर दिखाने शुरू कर दिए हैं। नौ और छह साल के समित और अनवय को पापा द्रविड़ और टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस सेशन के दौरान फील्ड पर पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। शुक्रवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच से पहल प्रैक्टिस सेशन के दौरान लोगों ने दोनों को बॉल को डाइव लगाकर पकड़ते हुए देखा।

राहुल द्रविड़ इस समय आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम के मेंटर हैं। द्रविड़ ने 12 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और यहां तक की उन्होंने अंडर 15, 17 और 19 क्रिकेट में कर्नाटक क्रिकेट टीम को रिप्रेजेंट भी किया था। यही गुण 2012 में द्रविड़ के रिटायरमेंट के समय उनके बेटे समित में भी देखने को मिले थे जब सात साल की उम्र में चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने लोगों को अपनी बैटिंग की तकनीक दिखाई थी।

राहुल द्रविड़ इस समय अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के मेंटर हैं, साथ ही वह कॉमेंट्री करने और अपने दोनों बच्चों को क्रिकेट सिखाने में मशगूल हैं। अपने दोनों बेटों के बारे में राहुल का कहना है, 'समित और अनवय अभी बस नौ और छह साल के हैं लेकिन क्रिकेट बहुत मेहनत मांगता हैं, उन्हें अपने पिता से भी ज्यादा मेहनत करनी होगी।' 

No comments :

Leave a Reply