//# Adsense Code Here #//
भारत में हर दिन 1300 से ज्यादा लोगों की मौत कैंसर की वजह से होती है। टीबी के बाद कैंसर देश में संक्रमण और लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों से होने वाली मौत की एक बड़ी वजह बन गई है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के नैशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम के आंकड़ों के अनुसार साल 2012 से साल 2014 के बीच कैंसर से होने वाली मौत के मामले 6 फीसदी की दर से बढ़े हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'साल 2014 में देश में कैंसर की वजह से लगभग 5 लाख लोग मरे।' आंकड़ों के अनुसार कैंसर के 28,20,179 मामलों में से 4,91,598 लोग मरे हैं। साल 2012 में 4,65,169 लोगों ने कैंसर की वजह से अपनी जान गंवाई जबकि इस बीमारी के 30,16,628 मामले दर्ज हुए।
देखेंः
ब्रेस्ट कैंसर की जांच कैसे करें
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक, 'उम्रदराज हो रही एक बड़ी आबादी, खराब लाइफ स्टाइल, तम्बाकू का सेवन और बीमारी की समय पर पहचान कर पाने की मेडिकल सुविधाओं के अभाव के कारण कैंसर से होने वाली मौत के मामले बढ़े हैं।'
टीबी कंट्रोल प्रोग्राम के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में तपेदिक मौत की दूसरी सबसे बड़ी वजह है। साल 2011 में 63,265 साल 2012 में 61,887 और साल 2013 में 57,095 लोगों की तपेदिक ने जान ली।

No comments :