HEADLINES


More

फरीदाबाद में गढवाली भाषा की सुबेरा घाम फिल्म रिलीज

Posted by : pramod goyal on : Monday, 18 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के नीलम सिनेमा में गढवाल मूल की नई गढवाली भाषा में रिलीज हुई फिल्म सुबेरा घाम लगाई गई, जिसका उद्धाटन स्वयं फिल्म की निर्माता और महिला कलाकार उर्मी नेगी ने रिबिन काटकर किया, फरीदाबाद आगमन पर गढवाली महिला कलाकार उर्मी नेगी की गढवाल मूल के लोंगो ने फूल मालाओं के साथ जमकर स्वागत किया, महिला कलाकार ने बताया कि फिल्म गढवाल के कुछ भटके हुए लोंगो को रास्ता दिखाने के मकसद से बनाई गई है।
 रंगमंच की इस दुनियां में चारो ओर गीत संगीत और फिल्मों का सरूर लोंगो के सिर चढकर बोल रहा है, एक दौर था जब ज्यादातर हिन्दी जगत सिनेमा में हिन्दी भाषा में ही फिल्में बनाई जाती थी मगर आज के इस दौर में देश के अंदर विभिन्न भाषाओं में फिल्में बनाई जा रही हैं, इसी तरह हाल ही में उत्तराखंड के गढवाल के कलाकारों ने अपनी गढवाली भाषा में सुबेरा घाम नामक फिल्म रिलीज की है। जिसे आज फरीदाबाद में बडे ही धूमधाम से नीलम सिनेमा में रिलीज किया गया है, आज सुबह से ही गढवाल मूल के लोंगो में अपनी मूल की भाषा में फिल्म देखने के लिये खासी उत्तेजना देखी गई, शहर के लगभग हजारों की संख्यां में लोंगो ने सिनेमा घर पर पहुंच अपनी संस्कृति के लिये प्रैम दिखाया। फिल्म शुरू होने से पहले सिनेमा पहुंची फिल्म की निर्माता और महिला कलाकार का गढवाल के लोगो ने जमकर फूल मालाओं से स्वागत किया, महिला कलाकार उर्मी नेगी ने सिनेमा घर में फिल्म शुरू होने से पहले रिबिन काटकर शुभ कार्य की शुरूआत की।

No comments :

Leave a Reply