HEADLINES


More

मोहना में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की रैली को लेकर विवाद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 18 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
पृथला से बसपा विधायक द्वारा मोहना में आयोजित मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की रैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बसपा विधायक द्वारा की गई  रैली का बसपा नेताओ ने वहिष्कार करने का निर्णय लिया। उनके मुताबित बसपा विधायक पार्टी विरोधी काम कर रहे है 
 केसरिया रंग मैं रंगा  पृथला विधायक टेकचंद शर्मा का कार्यालय ही बजह बनी है विवाद की।  मुख्यमंत्री की रैली को लेकर बसपा में घमासान मच गया है। बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अब सात जिलों के जोनल प्रभारी रामजीलाल ने विधायक द्वारा आयोजित इस रैली को पार्टी विरोधी गतिविधि बताते हुए कहा की जिस पार्टी के बल पर विधायक ने चुनाव जीता है उसी पार्टी की सुर्पीमों को बिना बताये उठाया गया कदम पार्टी के नियमों के विरूद्ध है। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओें का इस रैली से कोई वास्ता नहीं है। रामजीलाल ने बसपा विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा की बसपा विधायक ने सत्ता की चाह में बहन मायाबती और अम्बेडकर जी के फोटो भी अपने कार्यालय से हटा दिए है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फोटो लगा दिए है।  उनके मुताबित 4 प्रदेशो के प्रभारी राजाराम ने आदेश दिए है की विधायक से कोई भी सम्बन्ध न रखा जाए।
 वहीं बसपा विधायक टेकचंद शर्मा किसी भी तरह के विवाद से इंकार कर रहे है।  उन्होंने रामजीलाल पर ही अपनी राजनीति चमकाने का आरोप लगा दिया। उनके मुताबित बसपा का हर कार्यकर्ता उनके साथ है  और वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्द है । उन्होंने साफ़ तौर पर कहा की वो पूरी तरह बीजेपी के साथ है।

No comments :

Leave a Reply