//# Adsense Code Here #//
आरक्षण विरोधी मोर्चा ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार
का पुतला फूंका। पुलिस की भर्ती में सलेक्शन न होने पर एक लडक़ी द्वारा
लखनऊ में आत्महत्या करने के बाद हरियाणा में भी यूपी सरकार के खिलाफ आवाज
बुलंद कर दी है। आरक्षण विरोधी मोर्चा का कहना है कि यूपी सरकार नौकरी में
भेदभाव कर रही है।
यूपी सरकार का
पुतला फूंक रहे युवकों की मांग है कि
आरक्षण को नौकरियों में खत्म किया जाए। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती में
हुई धांधली के चलते सरिता द्विवेदी नाम की लडक़ी द्वारा यूपी की राजधानी
लखनऊ में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सरकार पर नौकरी में
भेदभाव का आरोप लगा था। सरकार के विरोध की आंच अब हरियाणा में भी पहुंच गई
है। मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि आज वो पुतला फूंक रहे हैं, आगे वह इस
विरोध को सरिता को इंसाफ दिलाने के लिए कहीं तक भी ले जा सकते हैं।

No comments :