HEADLINES


More

मीडिया पर केजरीवाल सर्कुलर के बारे में पूछने पर बच कर निकले दिल्ली के संयोजक दिलीप पांडे

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 10 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


मीडिया को लेकर केजरीवाल के सर्कुलर के बारे में पूछने पर बच कर निकल लिए दिल्ली के संयोजक दिलीप पांडे । वही अन्य विधायक पर भी इस सवाल पर असहज दिखाई दिए।  पहले तो विधायको ने इस सेंसरशिप पर अपना पक्ष रखने की कोशिस की और नाकाम रहने पर कुछ ने मीडिया के आजाद रहने की बकालत की तो कुछ इसकी जानकारी न होने की बात करते नज़र आये।  मामला फरीदाबाद का है जहा आज आप पार्टी का कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे बदरपुर के विधायक एनडी शर्मा , तुगलकाबाद के विधायक सहीराम पहलवान , संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया और कालका जी के विधायक अवतार सिंह  थे। 
 आप पार्टी के दिल्ली के संयोजक दिलीप पाण्डेय से मीडिया के बारे में  केजरीवाल के सर्क्युलर के बारे में सवाल पूछा गया था।  सवाल सुनते ही आराम से खड़े  दिलीप पाण्डेय वहा  से तेजी से निकलने लगे और सवालो के बाबजूद गाडी में बैठकर निकल गए। 
 बदरपुर के विधायक एनडी शर्मा ने इस मामले में अपना पक्ष रखने की कोशिस की पर नाकाम रहने पर, उन्होंने इसे गलत बताया।  
वही तुगलकाबाद के विधायक सही राम पहलवान के मुताबित उनकी जानकारी में ऐसा कोई सर्क्युलर नहीं है।  उन्होंने कहा की ऐसा कोई भी सर्क्युलर नहीं होना चाहिए। मीडिया की आजादी बनी रहनी चाहिए। वही  योगेन्द्र यादव , प्रशांत भूषण के बारे में उन्होंने कहा की ये लोग पार्टी में थे ही कब ? उन्होंने कहा की यहाँ से जाकर वो केजरीवाल से बात करेंगे। 




No comments :

Leave a Reply