HEADLINES


More

रिवाड़ी विवाद: आईएमए हरियाणा ने दी राज्य व्यापी आंदोलन की चेतावनी

Posted by : pramod goyal on : Monday, 11 May 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
रेवाड़ी में स्वस्थ विभाग द्वारा मनमाने तरीके से अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील किये जाने के विरोध में आईएमए हरियाणा ने राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। आईएमए हरियाणा की आपात बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल गोयल ने कहा कि रेवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग झूठी वाहवाही लूटने की प्रवृति के कारण प्राइवेट नर्सिंग होम एवं अल्ट्रा साउंड केंद्र संचालकों को परेशान कर रहा है और पी सी पीएनडी टी एक्ट की आड़ में उनके खिलाफ झूठे मुक़दमे दर्ज कर रहा है। हाल ही में आईएमए रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ करतार यादव की धर्मपत्नी डॉ सुमित्रा यादव कि अल्ट्रा साउंड मशीन को यह कह कर सील कर दिया गया है की उनके पति डॉक्टरों की नेतागीरी करते हैं इसलिए उनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया जा रहा है। हालाँकि उनके फॉर्म एफ़ पूर्णतयः सही थे। लेकिन रेफरल फॉर्म में मामूली कमी को आधार बनाते हुए उनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया है। जिला रेवाड़ी में पिछले लगभग 2 महीने में 7 अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील किया गया है। जबकि एक भी मशीन को लिंग जाँच का दोषी नहीं पाया गया है। बल्कि फॉर्म एफ व् रेफरल फॉर्म में मामूली कमियों को आधार बना कर मशीनों को सील किया जा रहा है। डॉ गोयल ने कहा की 15 अप्रैल को आईएमए हरियाणा ने एक दिन की प्रदेश भर के अल्ट्रा साउंड केंद्रों की सांकेतिक हड़ताल रखी थी। सरकार को कुछ सुझाव भी दिए थे। लेकिन सरकार ने उन सुझावों पर ध्यान नहीं दिया। अगर ऐसी मामूली कमियों पर भी मुक़दमे दर्ज़ होते रहे तो फिर आईएमए को आंदोलन का ही रास्ता पकड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा की आईएमए को पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। रेवाड़ी में पी सी पीएनडी टी एक्ट के तहत डॉक्टरों को कुछ ज्यादा परेशान किया जा रहा है। डॉ गोयल ने कहा की आईएमए की खुद की सोच है की कन्या भ्रूण हत्या की रोक थाम हो। आईएमए खुद प्रधान मंत्री की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहीम में पूर्ण रूप से शामिल है। उन्होंने कहा की अगर तुलना की जाये तो इस जाँच से सम्बंधित जितने फॉर्म एफ प्राइवेट संस्थानों में पूरे किये जाते हैं उसके आधे भी सरकारी अस्पतालों में पूरे नहीं किये जाते। डॉ गोयल ने कहा की रेवाड़ी के सिविल सर्जन जो कि पी सी पीएनडी टी एक्ट का दुरूपयोग करते हुए मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं उनका तुरंत प्रभाव से तबादला हो और नाजायज तरीके से सील की गई मशीनों की सील जल्द से जल्द खोली जाएँ। अन्यथा आईएमए हरियाणा राज्य व्यापी आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस आपात बैठक में उपाध्यक्ष डॉ ए के अग्रवाल, डॉ मनीष प्रभाकर, सचिव डॉ एस बी भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष डॉ बी के शर्मा, डॉ सतीश चुघ, डॉ एस एल वर्मा, डॉ एस डी पाराशर, डॉ आर एन रस्तोगी, डॉ निर्मेश वर्मा, डॉ एस के गुप्ता आदि मौजूद थे।

No comments :

Leave a Reply