HEADLINES


More

मैच पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Posted by : pramod goyal on : Monday, 11 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद पुलिस ने राजस्थान पुलिस की सहायता से मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के सरगना सुन्दर गोरिसरीया निवासी रतनगढ हाल फरीदाबाद हरियाणा व इस गिरोह में शामिल अन्य ५ व्यकितयों को धर दबोचा। इस गिरोह को पकड़ने में राजस्थान की स्थानीय पुलिस की सहायता से फरीदाबाद पुलिस ने कार्यावाही को अंजाम दिया। जो इस गिरोह से ६ दर्जन से अधिक मोबईल,२ लेपटाव, १ एल.सी.डी. वा भारी मात्रा में इलैक्टींकल उपकरण व  करोड़ों रुपए के सट्टे के हिसाब की डायरी बरामद की गई । पुलिस की इस कार्यावाही के बाद यह जनचर्चा है कि यह है तो भला हो हरियाणा पुलिस का जिस ने बुकियो पर नजर रखते हुए  राजस्थान स्थानीय पुलिस की सहायता से कार्यावाही को अंजाम दिया.  जो इस बारे पुलिस कमीशनर फरीदाबाद ने आदेश दिये है कि इस प्रकार के नेटवर्क पर आगे भी कड़ी नजर रखी जाए । ताकि गिरोह में शामिल ओर भी लोगो को गिरफ्तार किया जा सके  ओर सट्टेबाजी पर अंकुश लगाया जा सके वा फरीदाबाद शहर में जो भी लोग सुंदर गोरिसरीया के नेटवर्क से जुड़े है उन पर पुलिस काल डिटेल की सहायता से जल्द ही शिकंजा कसने जा रही है। 

No comments :

Leave a Reply