//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो क़ानून की आखों में धुल झोखने और बचने के लिए दिल्ली में ऑटो चलाने का काम करता था, असल में इन लोगों का असली काम महंगी कार और कैश लूटना होता था । पुलिस ने इनके पास से 4 पिस्टल, 40 कारतूस, दिल्ली से लूटी हुई 2 कार को बरामद किए हैं,जिनमें स्विफ्ट डिजायर और वैग्नार कार शामिल हैं।
दरअसल में यह सभी लोग बड़े शातिर लूटेरे हैं, यह लोग क़ानून के आँखों में धुल झोखने के लिए दिल्ली में ऑटो चलाने का काम करते थे ताकि उन्हें कोई भी वारदात करने के बाद पुलिस उन तक नहीं पहुँच सकें। पुलिस की मानें तो, इन लूटेरों को उस वक़्त पुलिस ने धर दबोचा जब दिल्ली के नजदीक फरीदाबाद में बाय रोड के समीप शमशान घाट के पास से एक बड़े शराब की ठेका से भारी भरकम कैश लूटने के फिराक में थे. जिन्हें पुलिस ने सुचना के आधार पर पकड़ा हैं। पुलिस का कहना हैं कि यह सभी लोग पुलिस से बचने के लिए दिल्ली में ऑटो चलाते थे। फिर एक जुट हो कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे, इन लोगों के पास से 4 पिस्टल , 40 कारतूस , दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से लूटी हुई दो कारों को बरामद किया हैं। उनका कहना हैं कि दिल्ली पुलिस को इस मामले की सुचना दे दी गई हैं और उन्हें उम्मीद हैं कि पकडे गए लोगों से और भी कई बड़े मामले सुलझने की उम्मीदें हैं।

No comments :