//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद
से सटे ग्रेटर नॉएडा के नोलेज पार्क थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर
हुए झगडे में बदमाशों ने खेतों में काम कर रहे एक किसान को ट्रैक्टर से
कुचल कर उसकी हत्या कर दी। जबकि एक दर्जन लोगों को पीट-पीट कर गंभीर रूप से
घायल कर दिया। जिनमें तीन लोगों की हालत चिंता जनक बनी हुई हैं, इन सभी
लोगों का इलाज फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं। फरीदाबाद पुलिस
कहना हैं कि इस घटना की जानकारी ग्रेटर नॉएडा पुलिस को दे दी गई हैं ताकि
वें लोग आगे की कार्रवाई कर सके।
जिस शख्स की मौत हुई हैं किसान हैं जो कि खेती बाड़ी का काम करता हैं।
घायलों की माने तो, वें सभी लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे ठीक उसी
वक़्त सैकड़ों की संख्या में बदमाश लोग लाठी -डंडों और हथियारों से लेस हो
कर उनके खेतों में आए और सभी लोगों पर एक साथ हमला कर दिया। जिसमें तक़रीबन
एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और किसान ईश्वर को ट्रैक्टर से कुचल
कर उसकी हत्या कर दी। इन सभी लोगों का इलाज फरीदाबाद के मेट्रो हॉस्पिटल
में इलाज चल रहा हैं। जिस किसान की मौत हुई हैं और जो लोग घायल हुए हैं यह
सभी लोग फरीदाबाद के गाँव लालपुर के रहने वाले हैं। इनका खेत यमुना पार
में हैं जो कि ग्रेटर नॉएडा का इलाका हैं।
इस मामले में पुलिस का कहना हैं कि उन्हें खबर मिली हैं कि जमीनी
विवाद को लेकर झगड़ा हुआ हैं, जिनमें 11 -12 लोग घायल हुए हैं और एक शख्स
की मौत हुई हैं, जहाँ पर यह घटना घटित हुई हैं वह इलाका नॉएडा का लगता हैं
और उन्होनें इस घटना सुचना सम्बंधित थाना को दे दिया हैं ताकि वह इस मामले
की आगे की कार्रवाई कर सकें।
|

No comments :