//# Adsense Code Here #//
पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली का नाम बड़े जोरशोर से टीम इंडिया के नए
कोच के लिए उठा था, लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी का कहना है कि जब उन्हें यह पद
दिया जायेगा तभी वह इस बारे में सोचेंगे। गांगुली ने बृहस्पतिवार रात
गुड़गांव में एक समारोह में कहा कि इस बारे में अभी सोचने का कोई फायदा नहीं
है। यदि आपको कोच पद की जिम्मेदारी दी जाती है तो उसे पूरा करें। जहां तक
मौजूदा स्थिति की बात है मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

No comments :