HEADLINES


More

हरियाणा बनेगा विश्व की योग और आयुर्वेद राजधानी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और योग गुरु स्वामी रामदेव ने संकल्प लिया है कि हरियाणा को विश्व में योग और आयुर्वेद की राजधानी बनायेंगे। पंचकूला में विश्वस्तरीय आयुष व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किया जायेगा और मोरनी में दुनिया का पहला व सबसे बड़ा औषधीय वन (हर्बल फारेस्ट) विकसित करेंगे। योग राजधानी विकास के लिए माहौल बनाने को हरियाणा के सभी विधायकों को भी योग सिखाया जायेगा और आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर करनाल में राज्यस्तरीय योग प्रदर्शन के साथ ही
हरियाणा में योग एवं आयुर्वेद के ब्रांड एम्बेसडर स्वामी रामदेव स्वयं बगैर एक भी पैसा लिए खट्टर सरकार के इस संकल्प को पूरा करने के लिए योगदान देंगे। इस काम में पतंजलि योगपीठ भी सहयोग करेगा। स्वामी रामदेव ने शुक्रवार को ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर पहली बार चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में स्पष्ट कहा कि हरियाणा योग की राजधानी किसी एक शहर या स्थान के बल पर नहीं बनेगा। इसके लिए हरियाणा के पांच हजार से भी अधिक गांवों में योग-व्यायाम शालाएं स्थापित की जाएंगी, जिनमें योग सिखाने वाले प्रशिक्षकों को कम से कम 8100 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
साथ ही  कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जिसमें प्राचीन काल के स्तर की शल्य चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके लिए पतंजलि योगपीठ पूरा सहयोग करेगा।
स्वामी रामदेव ने कहा कि हरियाणा सरकार के अपने आयुष विश्वविद्यालय के अलावा वे खुद भी हरियाणा में एक योग आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना पर विचार करेंगे। उनके विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव शीघ्र ही विधानसभा में रखा जाएगा।  सीएम खट्टर के साथ बैठक में योग इंस्ट्रक्टर्स को 5 हजार रुपये मानदेय देने का ही प्रस्ताव पेश हुआ था, किंतु स्वामी रामदेव ने कहा कि उत्तरांचल में न्यूनतम वेतन 6500 और हरियाणा में 8100 रुपये है तो योग विकास में दिन-रात लगाने वालों को कम से कम 8 हजार रुपये तो मिलना ही चाहिए।
हरियाणा के हर जिले में योग-ध्यान-प्राणायाम के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

No comments :

Leave a Reply