HEADLINES


More

साइना को मिला 25 लाख का नकद पुरस्कार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
देश के शीर्ष खिलाड़ियों की मदद करने के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए भारत की चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने उम्मीद जताई कि सरकार उन उदीयमान खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करेगी जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का माद्दा रखते हैं।
दुनिया की नंबर 2 बैडमिंटन खिलाड़ी साइना को शुक्रवार को खेल मंत्रालय ने 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया। खेल मंत्रालय के अनुसार, ‘अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पदक विजेताओं और उनके कोचों को विशेष पुरस्कार देने की खेल मंत्रालय की योजना के तहत नेहवाल को नकद पुरस्कार दिया गया है।’
यह पूछने पर कि शीर्ष खिलाड़ियों के अलावा क्या सरकार को उनकी भी मदद करनी चाहिए, जिन्होंने चमकना शुरू किया है, साइना ने हां में जवाब दिया। साइना ने कहा कि जो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, उनके नाम सरकारी योजना में होने चाहिए। सरकार खिलाड़ियों की काफी मदद कर रही है। साइना ने कहा कि वह और खिताब जीतना चाहती हंै। उन्होंने कहा कि मेरा काम रैंकिंग के बारे में सोचना नहीं बल्कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

No comments :

Leave a Reply