HEADLINES


More

एम.सी.एफ. ईम्पलाईज फैडरेशन के प्रधान बने अरूण भाटिया

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 May 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
 म्युनिस्पिल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन फरीदाबाद के आज यहां नगर निगम सभागार में संपन्न हुए द्विवार्षिक चुनाव में अरूण कुमार भाटिया को प्रधान व रमेश कुमार जागलान को महासचिव बनाया गया है।  निवर्तमान प्रधान धन सिंह अत्री, निवर्तमान महासचिव रतन लाल रोहिल्ला व लाजपत राय फागना की देखरेख में नगर निगम इंजीनियरस एसोएिशन के महासचिव अशोक कुमार रावत के द्वारा सर्वसम्मति से करवाए गए इस चुनाव में भाटिया व जागलान के इलावा शाहाबीर खान को वरिष्ठ उपप्रधान, लाला राम नरवत को मुख्य संगठनकर्ता, एस.एन. मेहरा को कोषाध्यक्ष, मेघ सिंह भड़ाना, चन्द्रदत्त शर्मा, रमेश पहलवान, कर्म चंद बघेल, रण सिंह भड़ाना, सीमा भाटिया को उपप्रधान, दशरथ को प्रैस सचिव, शिवराज भड़ाना को संगठन सचिव, राज सिंह यादव को आडिटर, टेक चंद सौरोत, अतर सिंह भड़ाना, महेन्द्र चौटाला, अमरजीत सिंह, निरंजन ठाकुर, गुलाब करदम, राममेहर सिंह, सुरजीत नागर, धीर सिंह, हरे राम, नेत्रपाल शर्मा, बनारसी राठी, रवि कुमार चंदीला, जगदेव परमार, बृजमोहन डागर व रतन लाल रोहिल्ला को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।  निवर्तमान प्रधान धन सिंह अत्री, निवर्तमान मुख्य संगठनकर्ता लाजपत राय फागना और इंजीनियरस एसोसिएशन के महासचिव अशोक कुमार रावत विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। फैडरेशन से संबधित नगर निगम कार्यालय कर्मचारी यूनियन, नगर निगम उद्यान विभाग कर्मचारी यूनियन, नगर निगम मकैनिकल वर्करज यूनियन, नगर निगम वाहन चालक यूनियन, नगर निगम फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन, नगर निगम सफाई निरीक्षक यूनियन के पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने आज की चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। फैडरेशन के प्रैस सचिव दशरथ कुमार ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है।

No comments :

Leave a Reply