HEADLINES


More

जमीन की लड़ाई में चाचा को फंसाने वाले भजीजे सहित दो गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 May 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
जमीन के झगड़े का भतीजे ने अपने ही चाचा से ऐसा बदला लेने की प्रयास किया कि कोई सौच भी नहीं सकता। लेकिन पुलिस ने आरोपी भतीजे और उसके साथी को गिरफ्तार करके इस पूरे नाटकीय प्रकरण से पर्दा उठा दिया। भतीजे ने चाचा को फंसाने के लिए उसके घर में में देशी कट्टा और गोली के अलावा नशीला पर्दाथ रखवा दिया। इतना ही नहीं उसने पुलिस को अवैध हथियार व मादक पर्दाथ की जानकारी भी दे डाली। लेकिन इस पूरे खेल में स्वयं भतीजा और उसके साथी ही फस गए।
 आरोपी भतीजा व उसका साथी है, जिसने जमीनी विवाद में अपने चाचा से बदला लेने के लिए ऐसा तरीका खोजा, जिसके बारे में कोई सौच भी नहीं सकता। आरोपी भतीजे ने चाचा रामसिंह के घर अपने साथी की मदद से अवैध हथियार व मादक पर्दाथ रखवा दिए और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने जब पूरे मामले की तफतीश की तो पाया कि इस सारे मामले में राम सिंह का भतीजा ही दोषी है। पुलिस ने आरोपी भतीजे और इस काम में उसका सहयोग करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।

No comments :

Leave a Reply