HEADLINES


More

आर ओ का पानी पीने से 45 कर्मचारी बीमार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 10 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद स्थित रेणुका आईएनसी गारमेंट की फैक्ट्री में लंच के दौरान आरओ  का पानी पीने से 45 कर्मचारियों की तबियत अचानक बिगड़ गयी और कर्मचारियों को चक्कर और उलटी आनी शुरू हो गयी. आनन फानन में फैक्ट्री मालिको द्वारा सभी को सर्वोदय हॉस्पिटल दाखिल करवाया गया जहाँ डाक्टरों ने सभी को इलाज के बाद खतरे से बाहर बताया है हालांकि अभी भी कई महिला कर्मचारियों की तबियत नासाज बनी हुई है. 

जिले में आर ओ के पानी पर एक बार फिर सवालिया निशान लगते नज़र आ रहे है इससे पहले नौ आर ओ कम्पनियो के सैम्पल फेल पाये जा चुके है।  आज भी आर ओ के पानी की वजह से 45 फैक्ट्री कर्मचारी हस्पताल पहुंच गए है. दरअसल पूरा मामला कुछ इस कदर है की फरीदाबाद स्थित रेणुका आईएनसी गारमेंट की फैक्ट्री में लंच के दौरान आरओ  का पानी पीने से 45 कर्मचारियों की तबियत अचानक बिगड़ गयी और कर्मचारियों को चक्कर और उलटी आनी शुरू हो गयी. इन बीमार कर्मचारियों में महिलाये भी शामिल है जिनका इलाज सेकटर 19 के सर्वोदय हस्पताल में चल रहा है. हस्पताल के बिस्तर पर दिखाई दे रहे यह कर्मचारी फरीदाबाद स्थित रेणुका आईएनसी गारमेंट फैक्ट्री के कर्मचारी है जिन्होंने रोजाना की तरह अपना लंच खोलकर खाया और कंपनी द्वारा उपलब्ध आर ओ का पानी पीया। कुछ ही देर बाद सभी को चक्कर और उलटी आनी शुरू हो गयी. मामले को बिगड़ता देख सभी को हस्पताल भर्ती करवाया गया जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है. बीमार कर्मचारियों ने बताया की पानी पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी.

No comments :

Leave a Reply