//# Adsense Code Here #//
बल्लभगढ के गांव जुनेहडा से पिकनिक मनाने गए चार युवकों में से डूबे एक युवक नवीन का शव दो दिनों बाद नेवी के गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि गांव जुन्हेंड़ा निवासी 22 वर्षीय नवीन गत दो मई को अपने 3 दोस्तों के साथ यमुना नदी पर नहाने के लिए गया था। प्रत्यक्षदर्शी एक बच्चे ने उन चारों दोस्तों को यमुना नदी के किनारे पर देखा था और उनमें से दो दोस्त नहाने क ेलिए यमुना में कूदे थे। उनमें से एक युवक तो बाहर आ गया था,लेकिन नवीन बाहर नहीं आ सका। नवीन को डूबते देख उसके साथ उसके दोस्त डर कर वहां से भाग गए। मौके पर प्रत्यक्षदर्शी एक बच्चे ने इसकी सूचना गांव वालों की दी थी। काफी मश्कत करने के बाद जब नवीन नहीं मिला तो पुलिस ने नेवी के गोताखोरों का बुलवा लिया और उनकी मदद से आज शव को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ परिजनों की मानें तो नवीन को किसी साजिश के तहत शिकार बनाया गया है क्योंकि यमुना के पास शराब की खाली बोतल मिली है जबकि वह शराब नहीं पीता था उसके दोस्तों ने उसे शराब पिलाई हो सकती है और यमुना का पानी नहाने लायक नहीं है जिससे उन्हें संदेह है।
No comments :