HEADLINES


More

फरीदाबाद बस अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 5 May 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
इंडियन मुजाहिद्दीन व् लश्कर ए तैय्यबा द्वारा  पत्र भेजकर फरीदाबाद बस अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बस अड्डे पर डेरा दाल लिया है। है। हालांकि पुलिस  महज  अफवाह बता रही है, लेकिन भी यहाँ सिविल और वर्दी के अलावा खुफ़िया एजेंसी के लोग भी आते-जाते लोगों  निगरानी कर रहे हैं। 
 25 अप्रैल को यहाँ रोडवेजकर्मियों को एक पत्र प्राप्त हुआ था। यह पत्र रोडवेज के यार्ड वाले कमरे में मिला। इस पात्र को पढ़ने वाले हलकान थे। आखिर क्या था इस पत्र में, जिसने सबको हैरान कर दिया? इस पत्र में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और इंडियन मुजाहिद्दीन का नाम था, जिसमे फरीदाबाद बस अड्डे को 5 मई को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। फिर क्या था सूचना मिलने पर हरियाणा रोडवेज और सुरक्षा एजेंसी सक्रिय  हो गई तथा यात्रियों के सामान की जांच होने लगी। अगर पुलिस अधिकारियों  तो यह अफवाह लग रही है, फिर भी इस मामले में पुलिस गंभीर है। 

5 मई को फरीदाबाद बस अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, वैसे-वैसे पुलिस भी इस चिंता में थी कि कहीं यह सच न हो जाए, क्योंकि पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग अभी तक पत्र भेजने वाले व्यक्ति का सुराग नहीं लगा सकी थी। अगर बम निरोधक दस्ते की मानें तो वे यहां पर जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिर भी वे लोग यहाँ जांच कर रहे हैं और यात्रियों की चेकिंग कर रहे हैं।

No comments :

Leave a Reply