//# Adsense Code Here #//
03 मई,
2015, गुडगांव/फरीदाबाद।
दिनांक
29.04.2015 को एक लडकी
ने थाना डी.एल.एफ
फेस-1 गुडगांव में
सूचना दी कि
वह अमलताश मार्ग
डी.एल.एफ
फेस-1 गुडगांव में
स्थित एक गैस्ट
हाउस में काम
करती है
तथा
वही पर कुक
का काम करने
वाले एक युवक
देव बहादुर ने
उसके साथ बलात्कार
किया है इस
सूचना पर पुलिस
ने पीडित लडकी
का मैडिकल कराया
तथा नियमों के
अनुसार सभी कानूनी
औपचारिकताएं कराई। आरोपी युवक
इस घटना के
बाद से फरार
हो गया था।
इस घटना बारे
मु.न. 150 दिनांक
29.04.2015 धारा 376 भा.द.स थाना
डी.एल.एफ
फेस-1 गुडगांव अंकित
कराया गया।
गुडगांव
पुलिस ने नार्थ
ईस्ट की रहने
वाली लडकी से
हुए बलात्कार के
इस सनसनीखेज मामले
को गम्भीरता से
लेते हुए आरोपी
युवक को पकडने
के प्रयास शुरू
किए गए। इस
कार्य के लिए
पुलिस की कई
टीमें गठित की
गई तथा युवक
के छिपने के
सम्भावित स्थानों का पता
लगाकर उन पर
रेड की गई।
निरीक्षक विक्रम सिंह प्रबन्धक
थाना डी.एल.एफ फेस-1,
SI राहुल देव व
ASI राजेश कुमार की टीम
को सूचना मिली
कि आरोपी देव
बहादुर पुत्र ऐम बहादुर
निवासी गांव टिराम
जिला प्यूठान राप्ती
आंचल (नेपाल) आयानगर
(दिल्ली) के आसपास
छुपा हुआ है
तथा नेपाल भागने
की फिराक में
है इस सूचना
पर आज दिनांक
03.05.2015 को दिन में
इसे आयानगर बार्डर
से काबू किया।
पूछताछ
पर इसने बतलाया
कि वह उपरोक्त
गैस्ट हाउस में
बतौर कुक का
काम करता है।
दिनांक 29.04.2015 को पीडित
लडकी गैस्ट हाउस
की छत पर
बने बाथरूम में
कपडे धो रही
थी तो इसने
उसको अकेला पाकर
उसके साथ बलात्कार
किया तथा वहां
से फरार हो
गया। आज वह
नेपाल भागने की
फिराक में अर्जुनगढ
मैटो स्टेशन से
मैटो द्वारा आनन्द
विहार बस अड्डा
जाता तथा वहां
से नेपाल भागना
था लेकिन पुलिस
की पकड में
आ गया।
आरोपी
युवक का मैडीकल
कराया गया तथा
न्यायालय में पेश
किया गया जहां
से पूछताछ हेतू
एक दिन के
लिए पुलिस हिरासत
में लिया गया
है। पूछताछ के
दौरान इससे यह
भी पूछा जाएगा
कि यह किसी
अन्य वारदात में
भी तो संम्मिलित
नहीं रहा है
No comments :