//# Adsense Code Here #//
मुझे भी अपनी जिंदगी प्यारी है और मैं खुद को आग के हवाले कैसे कर सकता हूँ । यह विचार सैनिक कालोनी स्थित पेट्रोल पम्प के मैनेजर धर्मराज का जो सोमवार शाम पेट्रोल पम्प के पास हुए हादसे की जाँच करने पहुंचे अपराध शाखा और फोरेंसिक विभाग के अधिकारीयों से व्यक्त कर रहे थे । राज ने बताया कि पेट्रोल पम्प के पास ब्लास्ट कर पत्थर तोड़ने की अफवाह सौ फ़ीसदी झूंठी है । उन्होंने कहा कि जब पेट्रोल पम्प के पास एक बीड़ी सिगरेट एवं मोबाईल पर बात करने तक की मनाही है तब वहाँ ब्लास्ट कैसे किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि पेट्रोल पम्प पर वो और कई कर्मचारी काम करते हैं ब्लास्ट से सबकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है इसलिए यहाँ ब्लास्ट कर पत्थर निकलने को सपने में भी नहीं सोंचा जा सकता । धर्मराज ने बताया कि कल के हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने उनकी और उनके कई कर्मचारियों की भी पिटाई की जो पूरी तरह निर्दोष थे ।उन्होंने बताया कि हादसे के समय वहाँ मशीन से पत्थर निकले जा रहे थे और पत्थरों के हिलने से महिला संतुलन खो कर नीचे गिर पड़ी व् इसी कारण दो अन्य लोग भी घायल हो गए लेकिन वहाँ कोई ब्लास्ट नहीं किया गया था । उन्होंने बताया कि २०१४ से ही नगर निगम ने गैस स्टेशन के लिए वो जमीन दे रक्खी है जिका डेढ़ लाख रूपया हर महीेने किराया जाता है लेकिन जमीन पर अवैध कब्ज़ा है लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर ऊपर अवैध रूप से रह रहे हैं । इस जमीन को खाली कराने के लिए कई बार जिला अधिकारी आफिस और निगमायुक्त को लिखित ज्ञापन भी दिया जा चूका है लेकिन किसी ने आज तक इन अवैध निर्माणों को वहां से नहीं हटवाया । उन्होंने कहा जो हादसा रविवार हुआ उसका जिम्मेदार फरीदाबाद प्रशासन है क्यू कि अगर ये अवैध निर्माण हटवा दिए गए होते तो यहाँ कोई हादशा नहीं होता ।
सोमवार शाम जाँच करने गए अधिकारीयों का कहना था कि पब्लिक की शिकायत पर ब्लास्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है लेकिन में अगर ब्लास्ट का मामला नहीं पाया गया तो ब्लास्ट की धारा हटाई जा सकती है ।
उधर हादसे में घायल महिला जिसका इलाज मेट्रो अस्पताल में चल रहा है अब वो खतरे से बाहर है और उसने बताया कि उसे इतना पता है कि वो पत्थर के पास खड़ी थी जिसके बाद पत्थर सरका और वो नीचे गिर गयी । महिला ने बताया कि जब वो नीचे गिरी उसी वक्त पत्थर तोड़ रहे उसे मेट्रो अस्पताल पहुंचाया था ।

No comments :