//# Adsense Code Here #//
बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन 20 मई
को होना है. इस दौरे के लिए टीम में चार दिग्गज खिलाड़ीयों की वापसी हो
सकती है. खबरों की माने को बीसीसीआई युवराज सिंह, जहीर खान, वीरेंद्र
सहवाग, हरभजन सिंह को एकबार फिर से मौका दे सकता है. इन चार दिग्गज
खिलाड़ियों को सम्मानजनक विदाई देने के लिए उन्हें टीम में शामिल किया
जाएगा.
बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि हांलाकि यह कहना जल्दबाजी होगी कि इन चारों का चयन तय है लेकिन उनकी सम्मानजनक विदाई को लेकर बात हो रही है. इन चारों ने भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान दिया है. अधिकारी ने कहा, 'उन्होंने टीम इंडिया के लिए जो किया है उसे मैच कर पाना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन यह हर खेल के साथ है कि समय किसी का इंतजार नहीं करता. हम चाहते हैं कि चारों बांग्लादेश जाएं और उन्हें सम्मानजनक विदाई मिले. कुछ लोग इसे भावुक फैसला मान सकते हैं लेकिन इसमें कोई बात नहीं. लेकिन हां इसके लिए नेशनल सेलेक्टरों की रजामंदी बहुत जरूरी है.'

No comments :