HEADLINES


More

पानी की समस्या को लेकर के महिलाओ ने किया हंगामा, निगम कार्यालय की कुर्सिया उठकर फेंकी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 12 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
गर्मी हो या सर्दी लेकिन फरीदाबाद बल्लभगढ़  में पानी की समस्या है की ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है । इस समस्या को लेकर फरीदाबाद के लोग आये दिन नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते रहते है . लेकिन नगर निगम प्रसाशन के कानो पर जूं तक नहीं रेंगती जिसकी वजह से यहाँ के लोगो की समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है . पानी की इस समस्या को लेकर आज डबुआ कॉलोनी और जनता कॉलोनी की महिलाओ ने निगम के कार्यालय में जम कर नारे बाज़ी की और निगम के कार्यालय में किसी भी अधिकारी को ना पर कर गुसाये महिलाओ ने उनकी कुर्सियों को उठकर बहार फेक दी.
 ये महिलाये बल्लभगढ़ विधान सभा डबुआ कॉलोनी और नई जनता कॉलोनी की रहने वाली है जो पानी की समस्या को लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है. इनका कहना है की यह पानी की समस्या पिछले तीन महीने से बनी हुई है और नगर निगम को इसकी शिकायत भी कई दी गई है. लेकिन फरीदाबाद प्रसाशन है की सुनाने का नाम नहीं ले रहा है अधिकारी आते है और आस्वासन  देकर चले जाते है और हमारी समस्या ज्यो की त्यों बनी रहती है और आज भी हमने इसी पानी की समस्या को लेकर हंगामा किया है और यदि हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम इसे भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे
वही कुछ महिलाओ का ये भी कहना है चुनाव से पहले यहाँ के विधयक पानी के टेंकर भेज दिया करते थे और अब चुनाव जितने के बाद अब उनकी सुध तक नहीं ली और ना ही पानी के टैंकर भेजते है और ना ही उनकी की समस्या दूर करते है.

No comments :

Leave a Reply