HEADLINES


More

दसवीं के परीक्षा परिणामों में फरीदाबाद में सिर्फ 17% बच्चे ही पास

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 12 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा गत दिनों घोषित दसवीं के परीक्षा परिणामों ने प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर की कलई खोल दी है।
खासतौर पर एनसीआर में शामिल फरीदाबाद व मेवात तथा मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र का परीक्षा परिणाम
अत्यधिक निराशाजनक रहा है। फरीदाबाद में केवल 17.87, जबकि मेवात व करनाल में 19.04 व 19.67 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। इन तीन जिलो में जहां परीक्षा परिणाम 20 प्रतिशत से नीचे रहा वहीं आधा दर्जन जिलों में परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से भी नीचे रहा। जबकि 7 जिलों में परीक्षा परिणाम 30 व 40 प्रतिशत रहा। महेंद्रगढ़ एकमात्र ऐसा जिला है जहां दसवीं की पास प्रतिशतता 47.09 प्रतिशत रहा है।
गिरता स्तर चिंता का विषय
भिवानी महापंचायत के अध्यक्ष सम्पूर्ण सिंह का कहना है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का गिरता स्तर चिंता का विषय है। सरकारी स्कूलों में आमतौर पर गरीब व ग्रामीण बच्चे पढ़ते हैं, ऐसे में उनकी ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

No comments :

Leave a Reply