//# Adsense Code Here #//
पूरे उत्तर भारत में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर, गुजरात के साथ ही नेपाल के काठमांडू
में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा
है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है. भूकंप का केंद्र
नेपाल के दोलाखा और सिंधूपालचौक के बीच कोडारी में रहा. जमीन से 19 किमी
नीचे रहा भूकंप का केंद्र.

मंगलवार को दोपहर 12:35 के करीब दिल्ली एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. कुछ देर बाद 1 बजकर 10 मिनट पर फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. इसके अलावा बिहार के पटना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके 1 मिनट 30 सेकेंड तक महसूस किए गए. नेपाल में 25 अप्रैल को महाभूकंप में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. दिल्ली सचिवालय बिल्डिंग को खाली कराया गया. नेपाल भारत के अलावा बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोग बदहवासी में दौड़ते हुए अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकले.
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और अंबिकापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं नेपाल के काठमांडू में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. नॉर्थ ईस्ट के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर आ रही है. दिल्ली मेट्रो ट्रेन को भी रोक दिया गया.

No comments :