//# Adsense Code Here #//
बीके अस्पताल के गेट पर स्ट्रेचर पर दिखाई दे रही मृतक महिला सोनम पलवल के पिगौंड की रहने वाली थी, जिसको कल रात पलवल के सरकारी अस्पताल से फरीदाबाद के बीके अस्पताल के लिए रैफर किया गया था। यह महिला प्रसव पीड़ा के लिए यहां भर्ती हुई थी। परिजनों की मानें तो अस्पताल में दाखिल होने के बाद महिला का ठीक से उपचार नहीं किया क्योंकि वार्ड में डाक्टर ही नहीं थे। रातभर सोनम दर्द से तड़पती रही, लेकिन किसी ने उसका ईलाज नहीं किया। इतना ही नहीं दर्द से चिल्लाते समय नर्सा की एक और हैवानियत सामने आई उन्होंने महिला को मुंह पर टेप लगा दिया ताकि वो अपना दर्द मुंह से बाहर भी न निकाल पाये। ईलाज में लापरवाही बरतने के कारण ही सोनम की मौत हो गई।

No comments :