//# Adsense Code Here #//
पंजाब रोडवेज की जालंधर डिपो की बस के चालक और परिचालक ने
हरियाणा रोडवेज बल्लभगढ की बस के परिचालक की निर्मम तरीके से पिटाई कर
डाली। हरियाणा रोडवेज की यह बस जम्मू कटडा से शुक्रवार की रात को वापिस
बल्लभगढ आ रही थी। परिचालक की पिटाई से नाराज होकर रोडवेज के कर्मचारियों
ने आज बस अड्डा पर जमकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उचित
कार्रवाही न होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
हरियाणा रोडवेज बस के
परिचालक सुधीर के शरीर पर पंजाब रोडवेज कर्मचारियों द्वारा की गई निर्मम
पिटाई से नीले निशान पडे हैं. हुआं यू कि जब हरियाणा रोडवेज की बस शुक्रवार की रात
को जम्मू कटडा से आ फरीदाबाद बल्लभगढ डिपो के लिय आ रही थी कि पंजाब में
जालंधर डिपो पर उनकी बस सवारियां बैठा रही थी तो पीछे से पंजाब रोडवेज
जालंधर के परिचालक ओर चालक ने परिचालक सुधीर को बस से खंीच लिया और उसकी
जमकर पिटाई कर डाली। जिससे उसको काफी चोटें आई हैं परिचालक ने जालंधर में
अपनी डाक्टरी जांच करा कर पुलिस को शिकायत दी है लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ
से कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला है। आज जब यह बस बल्लभगढ पंहुची तो उसने
सारी घटना कर्मचारियों को दी । पीडित परिचालक का कहना है कि जालंधर डिपो के
परिचालक और चालक ने उसके साथ लाडी डंडो से मारपीट कर गहरी चोटेें मारी
हैं। जिससे कर्मचारियों में रोष पैदा हुआ और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कर पंजाब के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाही की मंाग की है वही
कार्रवाही न किये जाने पर हरियाणा में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
वहीं जब इस बारे में रोडवेज के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि
मामला चंडिगढ में डीजी रोडवेज को भेज दिया गया है साथ ही विभाग द्वारा हर
संभव प्रयास परिचालक को न्याय दिलाने के लिये किया जायेगा।

No comments :