HEADLINES


More

29 मई तक बढ़ेगा तापमान और लू चलेगी, 30 और 31 मई को अंधड़ व बूंदाबांदी के आसार

Posted by : pramod goyal on : Thursday 27 May 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजस्थान की ओर से आ रहीं गर्म हवाओं के कारण हरियाणा में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री तक पहुंच गया और अगले दो से तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हिसार में अधिकतम तापमान 41.8, सिरसा में 41.3 डिग्री अम्बाला में 40.7 डिग्री, करनाल में 40.4 डिग्री तापमान रहा। सिरसा में रात का तापमान 26.0 डिग्री पर पहुंच गया। यानी अब दिन के साथ रातें भी तपने लगी हैं।

HAU के कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 29 मई तक मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ेगा और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तामपान 43 डिग्री के भी पार जा सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। 30 और 31 मई को फिर से मौसम बदलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने अंधड़ और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है


No comments :

Leave a Reply