HEADLINES


More

गोपाल कांडा और सुनीता दुग्गल का विरोध करने आए किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 7 April 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में भाजपा नेताओं के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सिरसा जिले में बुधवार को किसान सड़कों पर उतर आए और जमकर बवाल काटा। किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए वाटर कैनन का प्रयोग करके किसानों को खदेड़ा। सिरसा में नगर परिषद के चेयरपर्सन का पद 30 महीने से खाली है। इसके लिए बुधवार को चुनाव था। भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल और विधायक गोपाल कांडा भी वोट डालने पहुंचे। लेकिन, जैसे ही किसानों को उनके आने की सूचना मिली, वे लामबंद हो गए।

किसानों ने नगर परिषद का घेराव कर लिया। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को रोकना चाहा। लेकिन किसान बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लग तो पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हो गई। इस बीच पुलिस ने किसानों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। कई घंटे यह गतिरोध चला।


No comments :

Leave a Reply