HEADLINES


More

पंजाब में कांग्रेस ने सातों नगर निगम जीतीं, किया BJP का सूपड़ा साफ

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 17 February 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़: 

पंजाब की 109 नगर निकाय-नगर पंचायत और सात नगर निगम के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है. कांग्रेस ने पंजाब की सात नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया. स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा नगर निगम जीत ली है. बठिंडा नगर निगम कांग्रेस के खाते में 53 साल बाद आई है. बठिंडा लोकसभा का प्रतिनिधित्व शिरोमणी अकाली दल की हरसिमरत बादल करती हैं. राज्य में केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों के विरोध के बाद उन्होंने खुद को सरकार से अलग कर लिया था. मोहाली नगर निगम के नतीजों का ऐलान गुरुवार को किया जाएगा. 


No comments :

Leave a Reply