//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 27 मई। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारी भोजन अवकाश के समय सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में एकत्रित हुए और उचित मानव दूरी बनाते हुए तथा मुंह पर मास्क का प्रयोग करते हुए सैकडों कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया एव सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती बलीना के माध्यम से एग्रीकल्चर मार्केटिंग विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। आज के इस प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपा
लिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान गुरचरण खांडिया ने की प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने जहां मार्केटिंग बोर्ड के फायर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने सहित अन्य मांगों का समाधान करने की मांग की। वहीं एटा के डीएम सुखलाल द्वारा सफाई कर्मचारियों को शराब पिलाकर सफाई कराने के अधिकारियों को दिए गए आदेशों की कड़े शब्दों में निंदा की। संघ ने कहा कि कोरोना काल में जान हथेली पर लेकर काम करने वाले कोरोना योद्धाओं का अपमान सफाई कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने एटा के डीएम सुकलाल द्वारा गैर संवैधानिक शब्दों का इस्तेमाल करने के दोष में तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है। आज के प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला सचिव नानक चंद खेरालिया, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर, ड्राइवर यूनियन के नेता राम किशोर त्यागी, परसराम अधाना, वेद भड़ाना, सीवरमैन यूनियन के नेता सुभाष फेटमार, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के नेता अनिल चिंडालिया, विशाल पारचा भी विशेष तोर पर उपस्थित रहे।

No comments :