HEADLINES


More

हिसार में 48 डिग्री सेल्सियस पर पारा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 27 May 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : ,
//# Adsense Code Here #//
हिसार. मई महीने में लगातार तापमान आसमान छू रहा है. भीषण गर्मी से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक परेशान हैं. हिसार में भी लगातार बढ़ रहे तापमान के साथ-साथ धूल भरी आंधियां और लू चल रही हैं. हिसार ने अपने पिछले कई सालों का रिकार्ड मंगलवार को तोड़ दिया . मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 मई को  हिसार (Hisar) में 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मगर अब राहत मिलने की उम्‍मीद नजर आ रही है. मौसम में तब्‍दीली के आसार हैं।.

कृषि मौसम वेधशाला, कृषि मौसम विज्ञान विभाग हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 26. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार हवा की गति 7.3 किलोमीटर प्रति घंटा है और हवा में नमी 42 प्रतिशत है. 

No comments :

Leave a Reply