HEADLINES


More

पर्वतीय कॉलोनी के कई इलाकों में सड़क जलमग्न रहती है

Posted by : pramod goyal on : Sunday 25 August 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 24 अगस्त। पर्वतीय कॉलोनी के कई इलाकों में सड़क जलमग्न रहती है। कुमाऊं मंदिर के सामने  की सड़क पर पानी भरा हुआ है इसी तरह से सारन रोड पर भी  जलभराव हो रहा है यहां पर लोगों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है पैदल भी चलना संभव नहीं है इस सड़क के दोनों तरफ नालियां गंदगी से भरी हुई हैं इनकी वर्षों से सफाई तक नहीं की गई है यहां के लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं।  लेकिन निगम प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर
ता है। यह जानकारी पर्वतीय कॉलोनी विकास मंच के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। उन्होंने बताया कि पर्वतीय कॉलोनी की समस्याओं के समाधान हेतु 6 अगस्त को कमिश्नर नगर निगम को पत्र लिखा गया था। इससे पहले भी पर्वतीय कॉलोनी नागरिक मंच के प्रधान त्रिलोक सिंह रावत ने 4 सूत्री ज्ञापन 25 जुलाई को निगम प्रशासन को सौंपा था।   लेकिन इन  शिकायत पत्रों पर निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां पर केवल जलभराव की समस्याएं  ही नहीं  है बल्कि पीने के पानी में सीवर लाइन का पानी सप्लाई करना भी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है  डंगवाल ने  बताया  कि श्री रतन सिंह रावत मकान नंबर 734 श्री हीरा सिंह घूगतयाल मकान नंबर 747, श्री पूर्णचंद्र संगवारी मकान नंबर 736 श्री बहादुर सिंह पटवाल मकान नंबर 733 के घरों में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। गंदे पानी को पीने की वजह से यहां पर उल्टी दस्त डायरिया, पीलिया और अनेक प्रकार की बीमारियां होने की संभावनाएं हैं। इस पानी  से न तो नहाया जाता है और ना ही कपड़े धोए जा सकते हैं यहां के निवासी गंदे पानी की आपूर्ति के कारण खासे परेशान हैं इन्हीं घरों के आगे सीवर का पानी भी ओवरफ्लो हो रहा है।    पर्वतीय कॉलोनी की अधिकांश सड़कें टूटी पड़ी हुई हैं सड़कों में गहरे खड्डे हो रहे हैं। और मेन होल के ढक्कन खुले हुए हैं। यहां पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है लेकिन निगम प्रशासन इन सब समस्याओं से बेखबर बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पर्वतीय कॉलोनी में स्वच्छ पानी की आपूर्ति और पानी के जलभराव की निकासी   शीघ्र नहीं की गई तो यहां के नागरिक निगम मुख्यालय के आगे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

No comments :

Leave a Reply